Jammu: पीएम मोदी के जम्मू दौरे से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत, आरएसपुरा सेक्टर में तोड़ा संघर्षविराम
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण फायरिंग की गई। जिसका भारतीय जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू के दौरे से पहले पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई। बुधवार को शाम आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण ही फायरिंग की गई। जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग बंद हो गई।
बुधवार शाम को आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण फायरिंग की गई। पिछले कई दिनों से अला माई दे कोठे- एएमके के पास भारतीय क्षेत्र में कार्य चल रहा था। पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ से कार्य बंद करने के लिए कहा गया पर कार्य चलता रहा।
बुधवार शाम 6.10 बजे फायरिंग की गई। बाद में सीमा पर मुस्तैद भारतीय जवानों ने जबावी कारवाई करते हुए फायरिंग की गई और 6.25 बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद की गई। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी और लगता है कि छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। समाचार लिखे जाने तक फायर बंद था।
20 फरवरी को पीएम मोदी जम्मू में करेंगे रैली
बता दें कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली करेंगे। आयोजन स्थल एमए स्टेडियम को सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया है। स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करके सभी प्रकार की खेल गतिविधियां रैली के दिन तक स्थगित कर दी गई हैं। रैली को देखते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कल यानी मंगलवार को एमए स्टेडियम का निरीक्षण किया।