फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fireworks in the valley when the government falls

सरकार गिरने पर घाटी में आतिशबाजी, कहा- माउथ पीस बनकर रह गई थीं महबूबा

Tue, 19 Jun 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Tue, 19 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fireworks in the valley when the government falls
pdp
भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के गिरने से घाटी के लोग खुश नजर आ रहे हैं। कश्मीर के कई जगह पर आतिशबाजी भी की गई। स्थानीय नागरिक मोहम्मद इमरान ने सरकार गिरने के बाद कहा कि भाजपा पीडीपी सरकार के दौरान हर साल लोगों को समस्याएं आ रही थीं। आम नागरिकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। महबूबा मुफ्ती अपनी कुर्सी बचाने के लिए अक्सर नई दिल्ली चली जाती थीं। उन्हें कुर्सी का लालच हो गया था। केंद्र ने इससे पहले भी शेख अब्दुल्ला की सरकार को गिरा दिया था। अब दोबारा केंद्र ने अपना फैसला लिया है।
विज्ञापन


एक अन्य नागरिक ने बताया कि कासो के नाम पर आम जनता को तंग किया जा रहा था। महबूबा मुफ्ती माउथ पीस बनकर रह गई हैं। दिल्ली के इशारों पर काम हो रहा था। सरकार टूट गई, देर आए दुरुस्त आए। अन्य नागरिक ने कहा कि पीडीपी के पास सरकार से समर्थन वापस लेने के कई मौके थे। कठुआ कांड और घाटी में नागरिकों को मारने के मुद्दे पर समर्थन वापस लिया जा सकता था। गठबंधन ही अपवित्र और अप्राकृतिक था। अब लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


गठबंधन टूटने से रशीद खुश
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने गठबंधन सरकार के टूटने का स्वागत किया है। उनके अनुसार केंद्र सरकार ने पहले भी शेख अब्दुल्ला की सरकार को गिराया था। उसके बाद कश्मीर के हालात खराब हुए थे। इस बार का गठबंधन टूटने से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed