फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire started from across the border to infiltrate terrorists, horrific explosion in landmines laid in Digwar sector

पाकिस्तानी साजिश: आतंकियों की घुसपैठ के लिए सीमापार से लगाई आग, पुंछ के दिगवार सेक्टर में बिछाई बारूदी सुरंगों में भीषण विस्फोट 

Tue, 16 Nov 2021 10:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 10:50 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगी आग देर रात नो मैंस लैंड में माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इसके बाद घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे। 

विज्ञापन
Fire started from across the border to infiltrate terrorists, horrific explosion in landmines laid in Digwar sector
दिगवार सेक्टर में बारूदी सुरंग फटने से हुआ विस्फोट। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगी आग देर रात नो मैंस लैंड में माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इसके बाद घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे। बारूदी सुरंगों में विस्फोट की आवाजें दिगवार सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन

 

बारूदी सुंरगें फटने के बाद हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा
सूत्रों के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे दिगवार में नियंत्रण रेखा के पास स्थित नक्करकोट क्षेत्र के उस पार पीओके में अचानक आग के गोले दिखाई देने लगे। जो देर रात्र दस बजे तक नियंत्रण रेखा के आगे नो मैन लैंड को पार करते हुए माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इस आग से बारूदी सुंरगें फटने लगी इसके धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा।

विज्ञापन


सेना पूरी तरह सतर्क, इलाके में बढ़ाई चौकसी
उस पार से लगी आग के माइन फिल्ड तक पहुंच जाने से भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क हो गई। आग लगातार भारतीय इलाके की तरफ बढ़ती है तो उसे होने वाले नुकसान पर काबू पाया जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। नियंत्रण रेखा के आसपास उस पार से आग लगने की पूर्व में पेश आई घटनाओं के बारे में गौर किया जाए तो अकसर आतंकी और पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस प्रकार आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देने की सूचनाएं प्राप्त होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की मंशा आग से बारूदी सुरंगों को तबाह कर आतंकियों की घुसपैठ को सुरक्षित एवं आसान बनाना है। इधर सेना लगातार इस प्रकार की साजिशों को नाकाम करते रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed