{"_id":"5ed171848ebc3e907b73f3c9","slug":"fire-jammu-news-jmu211003743","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के जंगल में लगी आग से बारूदी सुरंग फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ के जंगल में लगी आग से बारूदी सुरंग फटी
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास जंगलों में लगी आग शुक्रवार को घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों तक पहुंच गई। इससे वहां बिछी कई सुरंगें फट गईं। इसके धमाके नियंत्रण रेखा से काफी दूर तक सुनाई दिए।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में लगी आग ने पुंछ के जंगलों को चपेट में लिया है। सेना आग बुझाने में जुटी हुई है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक प्रयास जारी थे। आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। आग घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों तक पहुंचने से फट गईं।
राजोरी और नौशेरा के जंगलों में भी लगी आग, मशक्कत से बुझाई
राजोरी/नौशेरा। राजोरी शहर के नारियां क्षेत्र और ढांगरी सरानु के जंगलों में भी वीरवार देर रात लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को आग रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगी तो लोगों ने वन विभाग, वन संरक्षण बल और दमकल विभाग को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से वन संपदा के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इधर नौशेरा में एलओसी क्षेत्र के खोडी, चड़याला और मानपुर के जंगलों में भी वीरवार देर रात लगी आग पर वन विभाग की टीम ने काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।