फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire,jammu news

शहर में चार जगह लगी आग, दमकल विभाग ने बुझाई

विज्ञापन
fire,jammu news
बिक्रम चौक पास घास को लगी आग को बुझाता व्यक्ति। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। शहर में चार जगहों में शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से आग लग गई, जिसे दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। स्थानीय लोग ने भी अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सिद्दड़ा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर को आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग दोपहर एक बजे के करीब लगी थी। इससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बजालता में भी एक पोर्ल्टीफार्म को आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे छत जल राख हो गई। इसमें रखी गई मुर्गियों को समय रहते निकाल लिया गया। पोर्ल्टीफार्म के संचालक ने बताया कि उन्हें करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिक्रम चौक के पास मोहल्ले में सूखी घास को आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग दोपहर 12 बजे के करीब लगी थी। इसमें 15 हजार रुपये नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू न किया जाता तो आसपास के घर भी जल जाते।

एक अन्य मामले में रूपनगर में खुले में फेंके कचरे में आग लग गई, जिसे दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझा। अधिकारियों के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed