{"_id":"62b8c11f66dab878091d54c1","slug":"fire-jammu-city-news-jmu262748499","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला घर में लगी आग में मां की मौत, बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला घर में लगी आग में मां की मौत, बेटा झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सिटी चौक क्षेत्र के मल्होत्रा मोहल्ले में एक दो मंजिला घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा 35 फीसदी तक झुलस गया है। उसका उपचार जीएमसी जम्मू में जारी है। यह घटना शनिवार देर रात की है। मृतक महिला की पहचान ऊषा रानी मेहता और घायल की पहचान अजय मेहता के रूप में हुई है। वहीं, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन फिर से आग लगने पर दो वाहन राख हो गए।
जानकारी के अनुसार अजय मेहता अपनी मां व पत्नी और बेटी के साथ रहता है। घर में ही किराने की दुकान भी है। इसके साथ एक बेडरूम और स्टोर है। जबकि इसके ऊपर दो बेडरूम और अन्य कमरे हैं। आग लगने के वक्त उनकी बेटी और पत्नी नीचे के कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी मां और वह खुद ऊपर सोए हुए थे। आग दुकान के भीतर लगी और उसके बाद पूरे घर को चपेट में ले लिया। अजय मेहता की मां बीमार रहती थीं और बेड से उठ नहीं पाती हैं। मां को बचाते समय अजय भी झुलस गया। इस दौरान दम घुटने से उसकी मां की मौत हो गई। उधर, अजय मेहता की पत्नी और बेटी नीचे के फ्लोर पर थे। जानकारी मिलने के बाद वह समय पर बाहर निकलने में कामयाब रहे।
फिर भड़की आग, दो वाहन राख
आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मी लौट गए, लेकिन एक घंटे बाद फिर से आग भड़क गई। आसपास के घरों में भी धुआं पहुंचने लग गया। दमकल वाहनों को मौके पर फिर से बुलाया गया। इस दौरान मकान के नीचे खड़ी एक स्कूटी, बाइक और घर में रखा सामान राख हो गया।