फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire Incident , Police Investigation

Jammu News: शादी में गए अब्दुल रशीद की झुग्गी से शुरू हुई थी आग

विज्ञापन
Fire Incident , Police Investigation
इसके बाद यह अन्य झुग्गियों तक पहुंची, थाना प्रभारी बोले-तथ्य जुटाने के बाद ही एफआईआर दर्ज करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मराठा बस्ती में लगी आग यहां रहने वाले अब्दुल रशीद की झुग्गी से शुरू हुई थी। ऐसा झुग्गी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है। पुलिस की शुरुआती जांच भी कहती है कि यह आग अब्दुल रशीद की झुग्गी में लगी। वह अपनी बीवी और बच्चों के साथ किसी शादी समारोह में गया हुआ था।
झुग्गी में अब आग किस वजह से लगी, फिलहाल यह जांच का विषय है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। दरअसल, जिस जमीन पर झुग्गियां बनी हुई हैं। उसके मालिक का रेलवे के साथ जमीन को कुछ विवाद है लेकिन जमीन पर कब्जा उसी का है। जमीन पर बनाई गई झुग्गियों में रहने वाले लोग अलग-अलग किराया देते हैं। 1500 से लेकर तीन हजार तक किराया भी है। त्रिकुटा नगर के थाना प्रभारी अमित सांगड़ा का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। तथ्य जुटाकर ही एफआईआर दर्ज करेंगे, ताकि जांच में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

दो वर्ष में चौथी बार लगी आग
बताते चलें कि मराठा बस्ती में पिछले दो वर्ष के दौरान चौथी बार आग लगी है लेकिन चारों बार आज तक पता नहीं चला कि आग लगने का कारण क्या रहा। आग लगने के बाद पुलिस मामले की जांच करती है लेकिन कारणों का कोई पता नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed