फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire,incident,jammu news

जेकेआरटीसी यार्ड में टायरों को लगी आग से बस जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
fire,incident,jammu news
जम्मू। शहर के नरवाल में जेकेआरटीसी के यार्ड में शनिवार सुबह पुराने टायरों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक बस के साथ पुराने टायर और अन्य सामान भी जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में यार्ड से लपटें निकलने लंगी और हर तरफ धुआं फैल गया। इससे वहां खड़ी की एक बस को निकालने का भी मौका नहीं मिला। जिस जगह आग लगी वहां पर वर्कशॉप है, बसों की मरम्मत के बाद यहां पुराने टायरों और अन्य सामान को फेंका जाता है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद यार्ड में मौजूद जेकेआरटीसी कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड कर्मी गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और पानी के अलावा टायरों पर फोम फेंककर आग पर काबू पाया। यार्ड में काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने इस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। अगर फायर बिग्रेड समय पर नहीं पहुंचती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में और भी कीमती सामान था, जिसे बचा लिया गया है।
विज्ञापन

---------
केसी प्लाजा के पास कार राख
जम्मू। केसी प्लाजा के पास शनिवार को एक कार में आग लग गई। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसकी सूचना कार मालिक को दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed