{"_id":"61ca20f2c18f32266e3be7ad","slug":"fire-incident-jammu-news-city-reporter-news-jmu2507076179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के हाइटेंशन तारों ने छीन ली 70 परिवारों की रोजी रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के हाइटेंशन तारों ने छीन ली 70 परिवारों की रोजी रोटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर बागड़ मंडी (मार्बल मार्केट) में रविवार रात को लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। मंडी के ऊपर से गुजरते बिजली के हाई टेंशन तारों में शॉर्ट सर्किट होने से एक खोखे में आग लगी और इसकी चपेट में पूरी मंडी की दुकानें आ गईं। वहीं गैस सिलिंडर ने भी आग में घी का काम किया। पलभर में 70 परिवारों की रोजी-रोटी का जरिया जलकर राख हो गया। सोमवार को दिनभर पीड़ित राख में बचाखुचा सामान छांटते रहे। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। आंखों में आंसू लिए लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
बता दें कि इस मंडी में 70 से अधिक खोखे थे। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से जम्मू के त्रिकुटा नगर में रहने वाले श्रमिकों ने ये खोके बनाए थे। इसमें फल, सब्जी से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामान की दुकानें थीं। इसके अलावा रेडिमेड से लेकर तमाम वस्तुओं वाली दुकानें थीं। रविवार रात इन खोखों में आग लग गई, क्योंकि अधिकतर खोखे लकड़ी और मोम से तैयार किए गए थे, जिनमें आग जल्दी फैली।
-----
घटनास्थल पर पहुंचे रैना ने
दिया मदद का आश्वासन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने सोमवार को बागड़ मंडी का दौरा किया। उनके पहुंचते ही महिलाएं बिलख-बिलख कर रोने लगीं और कहा कि इन्हीं खोखों में वे अपनी दुकानदारी चलाकर रोजीरोटी कमा रहे थे। एक पल में ही उनसे यह जरिया छिन गया। रैना ने लोगों से बात की और कहा कि उनकी हर एक मदद की जाएगी। यह दुखद घटना है। लोगों की अधिक से अधिक मदद करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
-----
प्रभावितों की सूची बनाई
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रशासन की एक टीम ने मंडी का दौरा किया और प्रभावित लोगों की सूची बनाई। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है किस दुकानदार का कितना सामान जला है।