{"_id":"9d74645a399b2f2b26affcd236e8b1f0","slug":"fire-in-warehouse-of-junk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/गंग्याल
Updated Fri, 15 May 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
गंग्याल इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार की रात एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रात लगभग दस बजे लगी आग को भीषण लपटो को देखते हुए गांधीनगर, रूपनगर, बाड़ी ब्राह्मणा और गंग्याल फायर स्टेशनों से दमकलें पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने का तत्काल कारण पता नहीं चल पाया और इससे हुए नुकसान का जायजा भी नहीं लिया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कबाड़ के गोदाम में देर रात अचानक आग की लपटें उठने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग बुझने की बजाय बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
इसी दौरान लोगों ने गंग्याल फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग भीषण देख तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क कर ज्यादा दमकलें भेजने को कहा। गंग्याल और गांधी नगर से तीन-तीन और बाड़ी ब्राह्मणा, सिटी व रूप नगर से पहुंची एक-एक दमकल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग की भयावहता देख जेसीबी लाने को कहा गया, ताकि आग काबू न हो तो गोदाम की दीवार तोड़ उसमें से पानी की बौछार मारी जा सके, लेकिन उसके पहले ही दमकलों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। इस दौरान पूरे औद्योगिक क्षेत्र से लोगोें का जमघट मौके पर लग गया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा।