{"_id":"58d1533b4f1c1b39791a1c3d","slug":"fire-in-uri-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: उड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: उड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी काफी मशक्कत की। काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के उड़ी इलाके के बिजहामा जंगल क्षेत्र में रविवार देर रात को आग लगना शुरू हुई जो देखते ही देखते फैलती रही। उन्होंने बताया कि तब से दमकल विभाग का आग पर काबू करने वाला अमला और स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत कर रहे हैं, जिसके चलते कुछ हद तक आग पर काबू पा जा चुका है।
एसडीएम उड़ी डा. सागर ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि आखिरी रिपोर्ट वहां से आने तक आग बुझाने का काम जारी था। पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द इस पर काबू पा लिया जाए।
विज्ञापन
सूत्रों ने यह भी बताया कि आग की लपटें बीच-बीच में कई जगहों से उठ रही हैं, लेकिन फिलहाल मौसम में बदलाव से भी उन्हें राहत मिली है। इलाके में बारिश के चलते आग ज्यादा नहीं फैल रही।