{"_id":"65187e0d4f7814214a08d8e7","slug":"fire-in-shop-one-dead-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-213140-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्नीचर फैक्टरी में अनजान कारण से आग लगने पर मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्नीचर फैक्टरी में अनजान कारण से आग लगने पर मालिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर के गंडारवां क्षेत्र की घटना, दीवार तोड़कर आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी अखनूर। क्षेत्र के गंडारवां स्थित नंदनी फर्नीचर फैक्टरी में भीषण आग लगने से फैक्टरी मालिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग इतनी फैल गई थी कि फैक्टरी की दीवारों को तोड़ कर आग को बुझाना पड़ा। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक मालिक का शव भी इतनी बुरी तरह झुलस गया कि चेहरा पहचान पाना भी मुश्किल था।
चश्मदीदों के अनुसार आग लगने की घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। फैक्टरी के मालिक राजेंद्र सिंह कुछ देर पहले ही फैक्टरी में आए थे। जब उन्होंने फैक्टरी में धुंआ उठते देखा तो वह जांच करने के लिए अंदर गए। अंदर जाते ही वह आग की चपेट में आ गए। जब फैक्टरी में आग लगने का लोगों को पता चला तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाते हुए जब अंदर प्रवेश किया तो वहां फैक्टरी मालिक का शव मिला, जो आग से बुरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में गद्दे, अलमारी, आदि बनाई जाती थी। गद्दों की रुई के कारण आग तेजी से फैली कि पूरी फैक्टरी चपेट में आ गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने फैक्टरी मालिक का शव अखनूर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा दिवंगत राजेंद्र सिंह के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।