{"_id":"9d99fddfe743c73b2b5c6e4ba4a0346b","slug":"fire-in-shop-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात लगी आग में शॉपिंग कांप्लेक्स की एक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौका संभाला और आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन
कुछ देर और हो जाती तो कांप्लेक्स में स्थित अन्य दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। जानकारी के अनुसार कंडी क्षेत्र के बुद्धि गांव में स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े सामान की दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
बुधवार की रात आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
इस दौरान दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया। फायर एंड इमरजेंसी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।
विभागीय जानकारी के अनुसार विक्रमजीत शर्मा निवासी बुद्धि की दुकान में रखी एलसीडी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान आग की चपेट में आने से जल गया। हालांकि, आग को फैलने से समय रहते रोक लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन