फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire in home

बटोत में आग की घटना में दो घर जले

विज्ञापन
Fire in home
रामबन के बटोत क्षेत्र में घर को लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल विभाग के जवान व क्षेत्रवासी - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। शनिवार को बटोत बाजार में आग लगने की घटना में दो आवासीय घर जल कर राख हो गए। हालांकि, इस आग की घटना में इन घरों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि आग वार्ड 6 बटोत में शशि परगल और रजनीश परगल के मकानों में लगी, और घर के आसपास फैल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के जवानों बटोत चेनानी और रामबन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, तब तक इस आग में दो घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
विज्ञापन

अग्निशमन एवं आपात विभाग ने बताया कि आग बिजली से हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी। लेकिन, पुलिस ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बटोत थाने में मामला दर्ज कर आग लगने की असल वजह जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। बाद में उपायुक्त रामबन मुसरत इस्लाम ने अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलदार बटोत महबूब खान को आग की घटना में हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उनके राहत मामले को मानदंडों के अनुसार संशोधित किया जा सके। उन्होंने अग्नि पीड़ितों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की, और आग से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed