{"_id":"643db468a44b5f088d014e46","slug":"fire-in-home-at-bhagatpur-village-jammu-news-c-10-jam1008-95524-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगतपुर गांव में बंद घर में लगाई आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगतपुर गांव में बंद घर में लगाई आग, सामान राख
Tue, 18 Apr 2023 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। भगतपुर गांव में रविवार रात को बंद मकान के ताले तोड़कर आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दोमाना पुलिस थाने में आईपीसी 427/436 के तहत तोड़फोड़ का मामला दर्ज हुआ है। मौके पर पुलिस को खाली बोतल भी मिली जिसमें पेट्रोल था। आग के कारण फर्श से लेकर लेंटर में दरारें आ गईं। पीड़ितों का कहना है कि जरूरी दस्तावेज, सोना, फ्रिज, कपड़े, अनाज, दरवाजे सहित काफी सामान जल गया। सोमवार शाम को एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर और एसएचओ कुनाल सिंह जमवाल ने घटनास्थल का दौरा कर लोगों से पूछताछ की।
संपूर्ण कुमार ने आरोप लगाया कि 24 मार्च को सुनील सिंह के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था। दो अप्रैल की देर रात सुनील सिंह ने पांच दोस्तों बंटी लखोत्रा, सूजन मेहरा वासी देई चक, संजू कैथ वासी घो मन्हासा, लवप्रीत सिंह वासी चक लाल दिन, सुनील कुमार वासी भगतपुर के साथ घर पर तोड़फोड़ की। तीन अप्रैल को पौनी चक पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया। रविवार देर रात आरोपियों ने बंद घर का ताला तोड़कर आग लगा दी। वहीं, वार्ड 72 के पार्षद रशपाल भारद्वाज ने कहा कि अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो ऐसा न होता।
एफएसएल की टीम से लिए सैंपल
एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एफएसएल की टीम से कुछ सैंपल लिए हैं। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं चोर ने चोरी के बाद घर को आग तो नहीं लगा दी। जिन लड़कों को आरोपी बताया जा रहा है उनकी मोबाइल की लोकेशन उस रात को कहीं और की थी।