फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu arnia 150 kanal crop caught fire only one fire engine reached to control

Arnia Fire Incident: 150 कनाल फसल में लगी आग, काबू पाने पहुंची दमकल की सिर्फ एक गाड़ी

Tue, 25 Apr 2023 12:14 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

आग में मेहनत का पसीना भाप बनकर उड़ते किसानों और दमकल कर्मियों दोनों ने देखा। किसानों का कहना है कि दमकल विभाग से निरंतर क्षेत्र में अस्थायी रूप से गाड़ियां खड़ी करने के लिए कहा।

विज्ञापन
jammu arnia 150 kanal crop caught fire only one fire engine reached to control
Arnia Fire Incident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरनिया के छोटी कूल से सुहागपुर गोशाला तक गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 50 परिवारों की महीनों की मेहनत स्वाहा हो गई। इस पर किसान दमकल विभाग को ही घटना का जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका आरोप है कि विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी दमकल की गाड़ियां इलाके में तैनात नहीं की गईं। 150 कनाल फसल की आग बुझाने में एक गाड़ी लगी हुई थी, और एक मौके पर पहुंच ही नहीं पाई। 

विज्ञापन


आग में मेहनत का पसीना भाप बनकर उड़ते किसानों और दमकल कर्मियों दोनों ने देखा है। किसानों का कहना है कि दमकल विभाग से निरंतर क्षेत्र में अस्थायी रूप से गाड़ियां खड़ी करने के लिए कहा। फिर भी उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। दमकल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे को काम बताने में समय बर्बाद करते रहे। इसके चलते सोमवार को आग लगने से सैकड़ों कनाल गेहूं राख हो गया। अगर दमकल की गाड़ियां क्षेत्र में तैनात होतीं तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन


किसान करनैल सिंह ने कहा कि उनकी 10 कनाल गेहूं की फसल राख हो गई है। यह सब दमकल विभाग के अधिकारियों की वजह से हुआ है। समय पर गाड़ियों की तैनाती नहीं की गई, इसलिए किसान आज यह दिन देख रहे हैं। किसान रामपाल सैनी ने कहा कि गेहूं की फसल पक कर तैयार थी, और एक-दो दिन में उसकी कटाई शुरू होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उससे पहले ही आग ने सारी मेहनत पर मिट्टी में मिला दी। किसान वीर सिंह ने बताया कि उनकी 12 कनाल फसल जल गई है। अगर दमकल विभाग इलाके में गाड़ी तैनात कर देता, तो यह घटना न होती। किसान खेतों में काम कर रहे हैं। वे बार बार जाकर गाड़ी तैनात करने की अर्जी नहीं दे सकते।

पंचायत के सरपंच सुभाष सैनी ने बताया कि दमकल की गाड़ी तैनात करने को लेकर एसडीपीओ आरएस पुरा को ज्ञापन सौंपा गया था। उससे पहले आला अधिकारियों को क्षेत्र में गाड़ी तैनाती के लिए निरंतर कहा जाता रहा है, लेकिन किसानों की समस्या को नजरअंदाज कर दिया गया। सोमवार को हुई घटना का कारण नहीं पता, लेकिन इसका जिम्मेदार प्रशासन ही है। जिन लोगों की गेहूं की फसल जल गई है, उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मुआवजे के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने बताया कि अस्थायी तौर पर गाड़ी की तैनाती को लेकर पंचायत ब्यासपुर परलाह के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीडीसी जम्मू से अर्जी पास करवाने के बाद उपनिदेशक दमकल विभाग के पास गया था। तब उपनिदेशक ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि गाड़ियों की तैनाती करना निदेशक का काम है। किसान निदेशक को अपनी बात बताएं। 


लोग जब निदेशक के पास गए तो वह दफ्तर में ही नहीं थे। बताया गया था कि वह सोमवार को आएंगे। सोमवार को भी निदेशक से मुलाकात नहीं हो पाई। इसी बीच फसलों को आग लग गई। 150 कनाल फसल में आग लगी और उस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की केवल एक ही गाड़ी पहुंची। इससे पता चलता है कि विभाग किसानों की समस्या को लेकर कितना गंभीर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed