फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in Govind Nagar

Jammu News: गोविंद नगर में आग लगने से बेड, कूलर और नकदी जली

विज्ञापन
fire in Govind Nagar
-कश्मीरी कॉलोनी में रात एक बजे की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव गोविंद नगर की कश्मीरी कॉलोनी में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नकदी और घर का सामान जल गया। कश्मीरी कॉलोनी निवासी प्रीतम चंद ने बताया कि रात को बच्चों के साथ बाहर बरामदे में सोए थे। उनकी पत्नी बीमार होने से अस्पताल में थी। बड़े बेटे ने रात एक बजे कमरे के भीतर आग की लपटे निकलते देखीं। उसने तुरंत मुझे जगाया। आग बेड में लगी थी। पानी से आग बुझाई, लेकिन तब तक कमरे के अंदर पड़ा सामान जल गया था। उन्होंने बताया कि आग से दो बेड, कूलर, पंखे, बच्चों की किताबें और करीब 70 हजार रुपये नकदी जल गई है। प्रीतम की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि हाल ही में एक कमेटी के पैसे मिले थे और बेड के अंदर रखा था। उन्होंने बताया कि बरामदे में सोने से परिवार का आग की चपेट में आने से बचाव हो गया। वहीं, परिवार ने अभी पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed