{"_id":"65834280ea8b67b27e01d5d6","slug":"fire-in-bara-na-news-c-202-1-sjam1011-5531-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध हालात में दो बाड़ों में लगी आग, 25 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध हालात में दो बाड़ों में लगी आग, 25 मवेशियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। सुरनी गांव में दो कच्चे बाड़ों में आग लगने से 25 मवेशी जलकर मर गए। मौके पर अग्निशामक दल का वाहन पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाने का भी आग्रह किया है।
पंचायत सुरनी में पड़ते वार्ड नंबर 7 मोड़ा उड़िया में संदिग्ध हालात के दौरान जोधाराम और सूरम चंद्र के एक साथ लगते कच्चे बाड़ों में मवेशी बांध रखे थे, जिनमें 15 बकरियां और 10 दुधारू मवेशी मौजूद थे। जोधा राम ने बताया बुधवार सुबह चार बजे पत्नी कौशल्या देवी घर से बाहर निकली तो देखा बाड़े से आग की लपटें निकल रही हैं, वो जोर से चिलाने लगी। उसके चिल्लाने पर घर के सभी सदस्य घर से बाहर निकले और देखा बाड़ा पूरी तरह से जल रहा है। अंदर से मवेशियों को बाहर निकालने का बहुत ही प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाहर नहीं निकाल सके। आसपास के अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न पाया जा सका। उसके बाद रामनगर अग्निशामक दल का वाहन सुबह 5 बजे पहुंचा। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन बाड़े के अंदर बंधी 15 बकरियां और 10 दुधारु मवेशी जलकर राख हो गए थे।
नायब सरपंच हंसराज ने बताया कि बाड़े के अंदर बिजली की व्यवस्था भी नहीं थी। फिर भी आग लगने का कारण चिंताजनक है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही जिला आयुक्त से मांग की कि पीड़ित परिवारों की सहायता की जाए।