फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire in a restaurant in Jammu Shastri Nagar, all goods burnt to ashes

J&K: बंद थी बिजली, फिर भी लगी आग! ओवन से फर्नीचर तक सब कुछ स्वाहा, शास्त्री नगर रेस्टोरेंट का हर कोना जलकर राख

Tue, 29 Jul 2025 02:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 29 Jul 2025 02:41 PM IST
सार

शास्त्री नगर के एक रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह आग लग गई, जिससे ओवन, फ्रिज और फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान लगभग दस लाख रुपये का आंका गया है।

विज्ञापन
Fire in a restaurant in Jammu Shastri Nagar, all goods burnt to ashes
शास्त्री नगर में रेस्टोरेंट जल के राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पॉश इलाके शास्त्री नगर में एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को आग लग गई। सुबह के लगभग आठ बजे के साथ सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। तो आस पास के लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक को घटना की सूचना दी। संजय नगर निवासी अंकुर महज तुरंत दुकान पर पहुंचे।

विज्ञापन


तब तक काफी नुकसान हो चुका था। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर गांधी नगर दमकल से एक गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। रेस्टोरेंट मालिक अंकुर का कहना है कि उनकी दुकान की बिजली पिछले दो दिनों से बंद थी।
विज्ञापन


जिससे आग लगने का कारण कुछ समझ नहीं आ रहा है। रेस्टोरेंट का सारा सामान ओवन ,फ्रिज,फर्नीचर सहित अन्य सामान जल कर रख हो गया है। लगभग दस लाख तक का नुकसान हुआ है। गांधी नगर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए सबूत इकट्ठा किए हैं। जिससे कि आग लगने के कारण का पता लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed