फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fire in a cold storage at narval

कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक

Wed, 22 Oct 2014 11:24 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
fire in a cold storage at narval

रेल हैड नरवाल स्थित सब्जी मंडी में बुधवार सुबह एक कोल्ड स्टोरेज में जबरदस्त आग लग गई। आग से कोल्ड स्टोर में रखा लाखों का माल तबाह हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

विज्ञापन


अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण ही लगी है। दूसरी ओर कोल्ड स्टोरेज से उठे जबरदस्त धुएं ने आसपास के लोगों को भी बेहाल कर दिया। आसमान में पूरी तरह धुंए के बादल ही छा गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवाल के न्यू फूड मार्केट कांपलेक्स में बाहू कोल्ड स्टोरेज एंड आईस फैक्ट्री के नाम से एक कोल्ड स्टोरेज है। जिसमें फलों के अलावा अन्य सामान रखा जाता है। (फोटो-संजय गुप्ता)
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर बिग्रेड ने बामुश्किल पाया काबू

fire in a cold storage at narval

बताते हैं कि सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज के अंदर से धुआं उठना शुरू हो गया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। इसी बीच कोल्ड स्टोर के अंदर से आग की लपटें भी दिखाई देने लगी।

आग धीरे धीरे पूरे कोल्ड स्टोर में फैल्‍ा गई। आग से निकले धुएं ने आसपास के सारे को अपनी चपेट में ले लिया। कोल्ड स्टोर से निकला धुआं इतना विकराल था कि एक किलोमीटर दूर से भी उसे आसानी से देखा जा सकता था। दूसरी ओर सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंच गई।

काफी प्रयास के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोल्ड स्टोर से धुआं बदस्तूर निकल रहा था। मौके पर डटी फायर बिग्रेड की गाडियां उससे जूझने में लगी थी। जानकारी के अनुसार आग के कारण अंदर रखा लाखों का माल खराब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed