{"_id":"faac22901c70f19d9058319cbd333031","slug":"fire-four-houses-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में चार मकानों में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में चार मकानों में लगी आग
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के बटमालू इलाके में वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक रिहाइशी मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने अपनी चपेट में तीन और मकानों को ले लिया।
विज्ञापन
इससे सभी चार मकान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार यह मकान नजीर अहमद काचू, गुलाम मोहम्मद डार, स्वर्गीय बशीर अहमद और हसीना बानो के थे।
हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।