{"_id":"16a7ab46259263c7bc34e8df2f345341","slug":"fire-caught-in-kashmir-university-s-residential-quarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर यूनिवर्सिटी के रिहायशी क्वार्टरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर यूनिवर्सिटी के रिहायशी क्वार्टरों में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी में नान टीचिंग स्टाफ के लिए बनाए गए तीन रिहायशी क्वार्टरों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूनिवर्सिटी के नसीम बाग कैंपस में बने एक रिहाइशी क्वार्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने भीषण रूप धारण कर लिया और साथ के अन्य रिहाइशी क्वार्टरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसी बीच आग की खबर कैंपस में फैलते ही हॉस्टल से छात्र तुरंत वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास करने लगे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसी दौरान पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
लेकिन जब तक वह घटना स्थल तक पहुंचते तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था। फिलहाल आग कैसे लगी यह नहीं पता चल पाया है लेकिन पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोटो- सोशल मीडिया