{"_id":"66795fe59dbccb8f0302e577","slug":"fire-broke-out-in-srinagar-city-mosque-and-many-shops-gutted-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Fire Case: श्रीनगर शहर में भड़की आग, मस्जिद और कई दुकानें जलीं, कुछ आवासीय घर भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Fire Case: श्रीनगर शहर में भड़की आग, मस्जिद और कई दुकानें जलीं, कुछ आवासीय घर भी चपेट में
Mon, 24 Jun 2024 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:30 PM IST
सार
श्रीनगर में सोमवार दोपहर बाद आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग की घटना में एक मस्जिद, कई दुकानें और आवासीय घरों के जलने की सूचना है
विज्ञापन
श्रीनगर में आग लगने की घटना
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में सोमवार दोपहर बाद आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग की घटना में एक मस्जिद, कई दुकानें और आवासीय घरों के जलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Srinagar, J&K: A fire broke out in the Malaratta area. Several houses were gutted in fire. Efforts to douse the fire are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/HcFoxISsTv
— ANI (@ANI) June 24, 2024
विज्ञापन
इससे पहले रविवार शाम को जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर रेलवे रोड स्थित मराठा बस्ती में आग लगने की घटना से घंटों तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बस्ती में मौजूद लोग आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागने नजर आए। आंखों के सामने अपने आशियाने जलने से कईयों की आंखें नम थीं। कईयों का घटनास्थल से दूर रहकर रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुखदायी हादसे के कारण 150 लोग बेघर हो गए।
आग लगने के दौरान बस्ती में खासतौर पर अधिकांश पुरुष दिहाड़ी लगाने गए हुए थे, जिससे आग पर तत्काल काबू पाने में सफलता नहीं मिल पाई। बस्ती में रखे कई गैस सिलेंडर फटने के कारण आग इतनी तेजी से फैली की कि किसी को वहां रुकने का मौका नहीं मिला।
इस दौरान आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कई लोग पानी आदि देकर दमकल कर्मियों की मदद कर रहे थे। लेकिन आग के कारण धुआं अधिक फैल जाने से दमकल कर्मियों को भी आगे बढ़ने में मुश्किलें आईं। अपनी आंखों के सामने खुद के आशियाने जलते देखकर कई लोग गमगीन थे।
बताते चलें कि जहां आग लगी वहां एक तरफ से दमकल वाहन अंदर तक नहीं जा सके। इस वजह से दूर से ही आग पर काबू पाना पड़ा लेकिन इससे आग काबू में नहीं आ पाई। इसके बाद दमकल वाहनों को रेलवे लाइन की तरफ से घटनास्थल पर पहुंचाया गया। जब दोनों तरफ से पानी फेंका गया तो आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक एक भी झुग्गी नहीं बची और कबाड़ में रखा सामान भी जल गया।