{"_id":"684b2f9dc39248e2df011f40","slug":"fire-at-hill-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124170-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारख की पहाड़ी पर लगी आग दूसरे दिन बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारख की पहाड़ी पर लगी आग दूसरे दिन बुझी
विज्ञापन
भारख के जंगल में लगी आग को बुझाते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के भारख क्षेत्र की ऊंची पहाड़ी पर वीरवार को लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इलाके में पिछले कुछ दिन से पहाड़ी पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
माड़ी नाला की पहाड़ी हो या फिर उसके साथ लगती ठंडा पानी के देवस्थान की पहाड़ी, दोनों स्थानों पर आग लगने से वन संपत्ति को खासा नुकसान हुआ है। बुधवार को सुबह भारख की पहाड़ी पर आग लगी थी। वन विभाग के अधिकारी आग बुझाने के लिए जुट गए थे। दूसरे दिन वीरवार शाम को वन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में कामयाब हुए।
ब्लॉक के वन अधिकारी अरविंद बडगोत्रा ने बताया कि अगर आग लगने की सूचना किसी को मिलती है तो तुरंत विभाग के साथ संपर्क करे ताकि वन संपत्ति का नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई आग लगाता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।