फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fir

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, निलंबित

विज्ञापन
fir
रामबन। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रामबन के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी अपलोड़ करने पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं, उसे निलंबित करने के साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रामबन पुलिस ने जिला अध्यक्ष विशु हिंदू परिषद द्वारा दर्ज की गई एक लिखित शिकायत जिसमें उन्होंने कहा कि कुमोत तहसील के राजगढ़ निवासी ओम राज पुत्र पंछी राम ने आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक पर अपलोड की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने शिकायत के बाद रामबन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। हालांकि इस सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी ओम सिंह एक सरकारी शिक्षक है और वर्तमान में रामबन जिले के हाई स्कूल सुंबर में तैनात हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए निलंबित करने के साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed