{"_id":"6684a030ee100ea012014384","slug":"fir-lodged-against-ex-junior-assistant-of-rto-office-jammu-news-c-10-jam1008-392863-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरटीओ कार्यालय की पूर्व कनिष्ठ सहायक पर 10 लाख रुपये का हेरफेर करने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरटीओ कार्यालय की पूर्व कनिष्ठ सहायक पर 10 लाख रुपये का हेरफेर करने का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंजू शर्मा ने यात्री कर का पैसा दबाया, विभाग में जमा नहीं करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यात्री कर के नाम पर लाखों रुपये की अनियमितताओं को लेकर आरटीओ कार्यालय जम्मू की पूर्व कनिष्ठ सहायक पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। मंजू शर्मा पर आरोप है कि उसने 10 लाख रुपये की राशि अपने नाम कर ली। यह राशि विभाग के खाते में जमा होनी थी। सामान्य प्रशासनिक विभाग की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार मामला मंजू के खिलाफ केस दर्ज किया। उस समय रहे आरटीओ और अन्य विभागीय की भी इसमें संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।
एसीबी प्रवक्ता का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग से शिकायत मिली थी कि यात्री कर के नाम धांधली की जांच की जाए। जांच करने पर पता चला कि कनिष्ठ सहायक मंजू शर्मा को उस दौरान यात्री वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों से यात्री कर एकत्र करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जम्मू के लेखा अनुभाग में प्रतिनियुक्त किया गया था। यात्री कर बकाया वसूलते समय उन्होंने बेईमानी की और वाहन मालिकों एवं संचालकों से प्राप्त यात्री कर की वास्तविक राशि को छिपाया। यात्री कर के रूप में एकत्रित राशि की तुलना में आधिकारिक अभिलेखों में केवल एक छोटा सा हिस्सा दर्शाया। सिर्फ सरकारी रसीदों की राशि जमा की गई, जबकि मालिकाें और संचालकों का पैसा जमा नहीं करवाया। मैनुअल कैश बुक और डे बुक में विवरण ठीक से दर्ज नहीं किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।