फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   FIR in case of forgery

वैष्णो देवी: केंद्रीय मंत्री के फर्जी पत्र के खिलाफ एफआईआर

Fri, 28 Apr 2017 09:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 28 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
FIR in case of forgery
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पुलिस स्टेशन कटड़ा में एक फर्जी केंद्रीय मंत्री के वीआईपी प्राथमिकता पत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


बोर्ड के प्रोटोकाल विंग कार्यालय को एक वीआईपी पत्र निजी ईमेल आईडी के माध्यम से प्राप्त हुआ। इसे संबंधित मंत्रालय की आधिकारिक आईडी से नहीं भेजा गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री के हस्ताक्षर के साथ प्राथमिकता पर हेलीकाप्टर टिकट और दर्शन के लिए लिखा गया था, लेकिन संबंधित मंत्रालय से संपर्क करने पर यह पत्र फर्जी पाया गया। 


बोर्ड के सीईओ के अनुसार बोर्ड कार्यालय को मिला पत्र वीआईपी लेटरहेड पर प्रकाशित था। जिससे लग रहा है कि फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने ऐसे फर्जी पत्रों को भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed