फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   final year students awaiting admission

जेयूः अंतिम वर्ष के छात्रों को अभी दाखिले का इंतजार

Thu, 31 Jul 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
final year students awaiting admission

स्नातक के द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित हो जाने के बाद विद्यार्थी अंतिम वर्ष में दाखिला लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को घोषित परिणामों के बाद रविवार और ईद की छुट्टी आ जाने के कारण अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से कालेजों में अंतिम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया के लिए कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई।

विज्ञापन


अंतिम वर्ष में दाखिला करवाने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कवर अप करने के लिए शहर के सभी कालेजों में प्रोफेसर और अन्य स्टाफ सदस्यों की लिस्ट तैयार कर ली गई है जो दाखिला करवाने में विद्यार्थियों की मदद करेंगे। गांधीनगर में स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए स्टाफ के सदस्यों को तैयार कर लिया गया है, जो दाखिले की प्रक्रिया के लिए अपनी ड्यूटी देंगे। डा. किरण बख्शी ने बताया कि द्वितीय वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं कालेज मेंपहले और द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि शायद वीरवार तक यूनिवर्सिटी की ओर से अंतिम वर्ष में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed