{"_id":"59d131af4f1c1bb7538b5301","slug":"fightingh-between-two-communities-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दो समुदायों के मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दो समुदायों के मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, हाईवे किया जाम
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए समुदाय विशेष के युवक को मजबूर करने के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। समुदाय विशेष के लोग मलिक मार्केट (छन्नी हिम्मत) में सड़क पर उतर आए और पठानकोट-जम्मू हाईवे जाम कर दिया। आरोप था कि नारा लगाने से इनकार करने पर युवक को बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही एडीसी अरुण मन्हास तथा एसडीपीओ अरुण जम्वाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। जाम के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। बताते हैं कि शनिवार शाम एक समुदाय के युवा दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन के बाद सांबा लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मलिक मार्केट इलाके में उन्होंने एक युवक को पीट दिया। आरोप है कि पीटने वाले युवक जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे थे। शनिवार को तो मामला नहीं बढ़ा, लेकिन पीटने वाले युवकों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल साइट पर अपलोड किए जाने के बाद बवाल बढ़ गया।
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अगर कोई दोषी है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही असल मामला सामने आएगा। -डा. सुनील गुप्ता, एसएसपी जम्मू