फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fight between two leopards in akhnoor

दो तेंदुओं में चार घंटे चली खूनी भिड़ंत, घरों में छिपे रहे ग्रामीण

Wed, 26 Apr 2017 11:12 AM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 26 Apr 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Fight between two leopards in akhnoor
leopard - फोटो : File Photo
अखनूर के चौकी चौरा का जंगल सोमवार को तेंदुओं की दहाड़ से दहल उठा। हवाओं को चीरती दहाड़ गांवों में लोगों के घरों में घुसने लगी। डरे ग्रामीण घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक जगह दहलते रहे। इसके बाद आवाजें एकदम खामोशी हो गईं। कुछ लोगों ने हिम्मत कर बाहर निकल कर जो दृश्य देखा तो वह स्तब्ध रह गए। खून से लथपथ एक तेंदुआ तड़प रहा था। दरअसल, एक तेंदुआ अपना इलाका छोड़ कर दूसरे तेंदुए की हद में घुस गया था। इस तेंदुए की यह हरकत दूसरे तेंदुए को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों में जंग शुरू हो गई। दोनों तेंदुए करीब चार घंटे तक लड़ते रहे। वह भी तब तक जब एक बुरी तरह से लहूलुहान होकर गिर नहीं गया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दोनों तेंदुए आपस में भयानक तरीके से लड़ रहे थे। दोनों की दहाड़ इतनी थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। लोगों ने चौकी चौरा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वन्यजीव विभाग को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे जम्मू के मांडा डियर पार्क में लाया गया। यहां उसका उपचार किया गया। वन्यजीव विशेषज्ञ एवं वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा का कहना है कि तेंदुए के ठीक होने के बाद उसे वापस उसी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि तेंदुओं में जब हद पार करने पर लड़ाई लगती है तो वह बुरी तरह से भिड़ते हैं। आमतौर पर तेंदुए की दहाड़ तब सुनाई देती है, जब वह किसी मानव पर हमला करता है। यहां लंबे समय बाद तेंदुओं की आपस में लड़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed