फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fidayeen girl secretly Sent back to Pune she was arrested in Jammu and Kashmir

फिदायीन युवती को वापस पुणे भेजा, नर्सिंग का कोर्स करने के लिए घाटी में आई थी

Mon, 05 Feb 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
fidayeen girl secretly Sent back to Pune she was arrested in Jammu and Kashmir
फिदायीन युवती
घाटी से पकड़ी गई फिदायीन युवती को सरकार ने गुपचुप तरीके से पुणे भेज दिया। युवती को 26 जनवरी से एक दिन पहले घाटी से पकड़ा गया था। एडीजीपी मुनीर खान के अनुसार युवती के खिलाफ घाटी में कोई केस नहीं है। इस कारण से उसे क्लीनचिट दे दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस एजेंसियों को सूचना मिली थी कि युवती आत्मघाती हमले के लिए तैयार है। घाटी में घुसपैठ कर चुकी है। पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए पुणे से आई एक युवती को पकड़ लिया। युवती नर्सिंग का कोर्स करने के लिए घाटी में आई थी। उससे पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


केस नहीं होने के कारण उसे वापस पुणे भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आत्मघाती महिलाएं फिलहाल घाटी में मौजूद नहीं हैं। पुलिस ने कई सूत्रों से जानकारी प्राप्त की है। सूत्रों ने भी आत्मघाती महिलाएं और युवतियों को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की मदद के लिए कुछ महिलाएं कई दशकों से आतंकियों से जुड़ी हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
 

fidayeen girl secretly Sent back to Pune she was arrested in Jammu and Kashmir
fidayeen terrorist
आपको बता दें 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने इसकी जानकारी दी थी। 

एडीजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि एक महिला आत्मघाती हमलावर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने के लिए दाखिल हुई है। इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। 

संदिग्ध महिला को देर रात आतंकवादी हमला करने के शक में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो भी खुलासा होगा उसे साझा किया जाएगा। लड़की पुणे की रहने वाली है। जो फिर से ISIS से जुड़ी है।

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमलावर लड़कियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकती हैं। इसी मकसद से पुणे से एक लड़की कश्मीर पहुंच चुकी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया था। तलाशी अभियान तेज हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed