{"_id":"5ffb644f8ebc3e340905a7bb","slug":"festival-jammu-city-news-jmu2266624158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह, बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। नए साल के पहले त्योहार को लेकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। दुकानें मुंगफली, रेवड़ी, गज्जक, चिड़वड़े और अन्य गिफ्ट आइटम से सज गई हैं। कई जगह फुटपाथ पर भी मुंगफली की दुकानें लग गई हैं। लोग दूरदराज रहने वाली अपनी बेटियों व अन्य संगे-संबंधियों को लोहड़ी पर्व पर उपहार देने के लिए कपड़े, मिठाई, गहने, ड्राई फ्रूट व मूंगफली, गज्जक, रेवड़ियां, बिस्कुट आदि की खरीदारी जमकर कर रहे हैं।
लोहड़ी के मद्देनजर जीवल चौक, नई बस्ती, गांधी नगर, पुरानी मंडी, सतवारी चौक, संजय नगर, जैन बाजार, लिंक रोड और अन्य सड़कों पर जगह-जगह बाजारों में मूंगफली, गज्जक, रेवड़ियों सहित मिठाई की दुकानें सजी हुई हैं। शहर की विभिन्न जगहों पर दूसरे प्रदेशों से आए लोग भी मूंगफली व अन्य खाद्य पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। बिक्री भी खूब हो रही है। दिन भर इन बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार को शहर में जमकर खरीदारी हुई।
पर्व के उत्साह के चलते बाजारों में लोगों में कोरोना महामारी का डर भी नहीं दिख रहा। बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कई लोग बिना मास्क के ही बाजारों में घूम रहे हैं।