{"_id":"5bf06442bdec22695176b617","slug":"female-terrorists-arrested-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिजबुल दोनों के लिए करती है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिजबुल दोनों के लिए करती है काम
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से गिरफ्तार महिला आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को पुलिस ने एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। इससे पहले एके 47 राइफल के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई महिला आतंकी का नाम शाजिया है। वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई गांव की रहने वाली है। पिछले एक वर्ष से वह सक्रिय है। वह लश्कर तथा हिजबुल दोनों के लिए काम करती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि उसे हथियार चलाने का पूरा प्रशिक्षण है। वह इसके लिए प्रशिक्षण लेने भी गई थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी महिला आतंकी एक अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के साथ ट्रेन से दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जाने वाली है। इस सूचना पर पुलिस ने नौगाम पुलिस स्टेशन पर जाल बिछा दिया। स्टेशन पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीनगर के लावेपोरा इलाके से महिला ओजीडब्ल्यू अनिशा को 10 ग्रेनेड तथा एके राइफल की 36 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। महिला ओजीडब्ल्यू गोला बारूद की खेप लेकर सीमांत जिले कुपवाड़ा से दक्षिणी कश्मीर की ओर जा रही थी। वह पुलवामा जिले की रहने वाली है।