फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fears of infiltration in the guise of bad weather

गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की आशंका

Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fears of infiltration in the guise of bad weather
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर आतंकी साया मंडराया है। सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की आड़ में कुछ आतंकियों के एलओसी और बार्डर पार कर आने की आशंका है, जो हमला कर सकते हैं। आतंकियों के निशाने पर सैन्य कैंप, रेलवे ट्रैक और जवानों से भरे ट्रेन कोच मुख्य रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सेना और बीएसएफ ने एलओसी एवं बार्डर पर अलर्ट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो कुछ आतंकी घने जंगल और खराब मौसम का लाभ उठाकर सीमा पार कर चुके हैं। जो ओवरग्राउंड वर्करों के पास पनाह ले चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ करते एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि दो आतंकी कश्मीर में मारे गए।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी-पुंछ की एलओसी से कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की है। जो गणतंत्र दिवस के दिन हमला कर सकते हैं। ऐसे ही इनपुट जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के इंटरनेशनल बार्डर से भी हैं। हालांकि बीएसएफ ने बार्डर पूरी नजर गढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों को हर हाल में सतर्क रहने के लिए कहा गया है, लेकिन खराब मौसम सुरक्षा के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। उल्लेखनीय है एक महीना पहले सांबा में तीन आतंकी ढेर किए गए। आतंकियों के पास चेन आईआईडी भी मिली जो रेलवे ट्रैक उड़ाने में इस्तेमाल की जाती है। आतंकियों के पास कई ऐसी तकनीक है, जो बड़े हमले कर अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed