{"_id":"616d996705132778181ec32e","slug":"fatima-banoo-becomes-first-person-to-receive-ladakh-resident-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: चोसकोर गांव की फातिमा बानो को मिला कारगिल जिले का पहला निवासी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: चोसकोर गांव की फातिमा बानो को मिला कारगिल जिले का पहला निवासी प्रमाण पत्र
Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
सार
प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्पेशल कैंप में चोसकोर गांव की निवासी फातिमा बानो कारगिल जिले की पहली व्यक्ति बनीं जिन्हें लद्दाख की स्थानीयता का प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन
लद्दाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी विभागों में अधीनस्थ पदों को लद्दाख के स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित करने के तीन माह बाद लद्दाख प्रशासन ने लद्दाख निवासी पहचान पत्र (लद्दाख रेजीडेंट सर्टिफिकेट) जारी किए हैं। कारगिल में फातिमा बानो को सोमवार को जिले का पहला लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
यह प्रमाणपत्र कारगिल के अतिरिक्त जिला उपायुक्त सेरिंग मोटुप ने जारी किया। पिछले दिनों लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने लेह जिले से स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र प्राप्त किया था।
विज्ञापन
लद्दाख प्रशासन ने अधीनस्थ पदों की सरकारी नौकरी स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित की है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में स्थानीय नागरिक प्रमाण पत्र (पीआरसी) का नियम निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए योग्यता परिभाषित नहीं थी, जिसे अब लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र के माध्यम से किया गया है। लद्दाख प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र बनाने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं।