फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   father and son arrested for sharing video insulting prime minister in rajori

राजोरी: प्रधानमंत्री के अपमान वाला वीडियो शेयर करने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

Tue, 25 Jan 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
father and son arrested for sharing video insulting prime minister in rajori
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंगस इलाके में पिता-पुत्र को पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर के लिए गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता-पुत्र ने टिक टॉक वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसमें प्रधानमंत्री का अपमान किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति शौकत हुसैन और उसके पिता सलाम दीन ने टिक टॉक का एक ऐसे वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया था, जिसमे प्रधानमंत्री का अपमान दिखाया गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से कहा कि वो ऐसे वीडियो या फोटो को सोशल साइट्स पर अपलोड करने से दूर रहें, जिससे देश की एकता व अखंडता भंग हो या किसी को ठेस पहुंचे। पुलिस ने क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed