फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq asked, did the saffron belong to the Hindus and the green to the Muslims

बेशर्म रंग विवाद: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक ने पूछा, क्या भगवा हिंदुओं का और हरा रंग मुसलमान का हो गया?

Sat, 24 Dec 2022 01:36 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 01:36 AM IST
सार

अब्दुल्ला ने सलाह देते हुए कहा कि यह जरूरी है कि सभी धर्मों के लोग भाईचारे का पालन करें ताकि देश बचा रह सके। अब्दुल्ला ने कहा, यह सच है कि भारत में नफरत बढ़ी है, लेकिन देश छोड़ना कोई समाधान नहीं है।

विज्ञापन
Farooq asked, did the saffron belong to the Hindus and the green to the Muslims
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान की नई फिल्म ’पठान’ में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के कपड़े पहनने पर कई भाजपा नेताओं की ओर से आपत्ति जताने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला फिल्म के समर्थन में सामने आए और रंग को लेकर विभाजन पैदा करने वाले तत्वों की आलोचना की।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा, शाहरुख खान की नई फिल्म (पठान) में भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्या इसका मतलब यह है कि भगवा हिंदुओं का है और हरा मुसलमानों का? यह क्या है? गाय हिंदुओं की है और बैल मुसलमानों का?
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने यह कहते हुए एक सलाह भी जारी की कि यह जरूरी है कि सभी धर्मों के लोग भाईचारे का पालन करें ताकि देश बचा रह सके। अब्दुल्ला ने कहा, यह सच है कि भारत में नफरत बढ़ी है, लेकिन देश छोड़ना कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें एकजुट रहना होगा और इसे (नफरत) खत्म करना होगा। उन्होंने राजद नेता एबी सिद्दीकी के बयान पर यह कहा। गौरतलब है कि राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे और बेटी को विदेश में नौकरी दिलाने और हो सके तो वहां की नागरिकता लेने के लिए कहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed