{"_id":"5e733e6a8ebc3e76070329cc","slug":"farooq-abdullah-writes-to-pm-modi-about-restoration-of-4g-internet-in-valley-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल करें
Thu, 19 Mar 2020 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से घाटी में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पनपी लॉकडाउन की स्थिति में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाना चाहिए। कहा कि इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं होने पर छात्रों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वहीं इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से राज्य के लोगों की दिक्कतें कम होंगी।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के चार मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक व्यक्ति कश्मीर का है। अभी तक कुल 2337 लोगों को एकांतवास में रखा गया है। वहीं 34 लोगों को अस्पताल में एकांतवास में रखा गया है। इन सभी पर निगरानी रखी जा रही है।
इसके साथ ही लद्दाख में अभी तक कोरोना वायरस के आठ पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर भी प्रशासन सतर्कता के लिए कई कदम उठा रहा है।
आपको बता दें कि श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला था जो डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला था। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया था। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास है