फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah will chair Gupkar alliance meeting today ahead of Modi s all party meeting

फारूक अब्दुल्ला बोले: सर्वदलीय बैठक में हम सब जाएंगे, महबूबा की दो टूक- जो छीना गया उसी पर होगी बात

Tue, 22 Jun 2021 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 10:12 AM IST
सार

गुपकार गठबंधन की बैठक के बाद सदस्य दलों के नेताओं ने मीडिया के सामने अपनी बात कही। इस दौरान महबूबा मुफ्ती के तेवर तल्ख दिखे। 

विज्ञापन
Farooq Abdullah will chair Gupkar alliance meeting today ahead of Modi s all party meeting
महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला व अन्य दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत वह सभी दल शामिल होंगे, जिन्हें न्योता मिला है। हमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन


पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम उसके बारे में बात करेंगे। महबूबा का इशारा अनुच्छेद-370 की तरफ था। इसके साथ वहीद पारा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए। वह कैदियों की रिहाई पर जोर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पहुंचे पीएजीडी सदस्य मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम पीएम की ओर से बुलाई गई बैठक और उसके एजेंडे पर फैसला करेंगे। हम अनुच्छेद-370 और 35-ए के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि अब्दुल्ला पीएम मोदी की बैठक के लिए आमंत्रित 14 नेताओं में शामिल हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्र के साथ इस तरह की पहली बातचीत पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।



प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर केंद्र की पैनी नजर
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला बैठक को लेकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे प्रस्तावित बैठक को लेकर जम्मू और कश्मीर में चल रही राजनीतिक घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी हासिल कर रहे हैं। बीते दो दिनों से कश्मीर में सियासी सरगर्मी तेज है। पीडीपी की राजनीतिक मामलों की समिति ने महबूबा मुफ्ती को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है तो नेकां प्रमुख दो दिनों से पार्टी सांसदों व नेताओं से विचार-विमर्श कर रहे हैं। पीपुल्स कांफ्रेंस व अपनी पार्टी ने भी बैठक कर रायशुमारी की है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी आज अपने पत्ते खोल सकते हैं। ज्ञात हो कि बैठक के लिए चार पूर्व मुख्यमंत्रियों, चार उप मुख्यमंत्रियों समेत 14 नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए बुलाया गया है।  

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुद्दा भी उठेगा

सर्वदलीय बैठक में प्रदेश से जुड़े नेता राजनीतिक गतिरोध दूर करने, आम लोगों के दर्द तथा नौकरशाही से लोगों को आ रही परेशानियों को उठा सकते हैं। इसके साथ ही राज्य का दर्जा बहाल करने और परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर विधानसभा चुनाव कराने की मांग भी रख सकते हैं। नेताओं की ओर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगभग दो साल तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुद्दा भी उठाया जा सकता है। इसमें पर्यटन से लेकर कारोबार को हुए नुकसान की बात भी नेता रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed