{"_id":"66698c2cf26869289b0b40f5","slug":"farooq-abdullah-said-unless-india-talk-to-pakistan-terrorism-problem-cannot-be-solve-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जब पाकिस्तान से बात नहीं होगी, आतंकवाद की समस्या खत्म नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जब पाकिस्तान से बात नहीं होगी, आतंकवाद की समस्या खत्म नहीं होगी
Wed, 12 Jun 2024 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:23 PM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है। आगामी समय में प्रदेश में अमरनाथ यात्रा होने वाली है। साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'हमारे पड़ोसी के साथ अभी भी समस्याएं हैं। सैन्य कार्रवाई से ये समस्याएं हल नहीं होंगी... जब तक हम अपने पड़ोसी (पाकिस्तान) से बात नहीं करेंगे, हम इसे हल नहीं कर सकते। आतंकवादी सीमाओं के रास्ते आ रहे हैं और वे आते रहेंगे। कल जो भी सरकार होगी, उसे यही सब झेलना पड़ेगा... हमें इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की जरूरत है... हमारे पास एक बड़ी यात्रा (अमरनाथ यात्रा) आने वाली है। उसमें कोई भी छोटी घटना होने पर देश के बाकी हिस्सों में इसका बखान किया जाएगा। हम कश्मीरी इन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हमने कभी इन चीजों का समर्थन नहीं किया है...।' विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा, "चुनाव होंगे। जब ये घटनाएं हुईं, तब संसद के लिए भी चुनाव हुए थे। इससे चुनाव नहीं रोके जा सकते..."
विज्ञापन
#WATCH | Srinagar, J&K: On the terror attacks in J&K, National Conference President Dr Farooq Abdullah says, "We still have problems with our neighbour. These problems will not be solved by military action... Unless we talk to our neighbours, we cannot solve it. The terrorists… pic.twitter.com/5RjflbL3xx
— ANI (@ANI) June 12, 2024
विज्ञापन