फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah said India in G 20 summit can talk with pakistan on kashmir issue

G-20 Summit: कश्मीर पर पाक से वार्ता के लिए जी-20 का प्रयोग कर सकता है भारत- फारूक अब्दुल्ला

Tue, 22 Nov 2022 11:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करके करते थक गए हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्र विरोधी भी कहा जाता है। भारत को इस अवसर को बेहतर ढंग से लेना चाहिए।

विज्ञापन
farooq abdullah said India in G 20 summit can talk with pakistan on kashmir issue
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत जी-20 की अध्यक्षता का इस्तेमाल कश्मीर पर पाकिस्तान से बातचीत के लिए कर सकता है। इसके अलावा भारत इस अवसर के जरिए रूस-यूक्त्रस्ेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने में दुनिया की मदद भी कर सकता है। वह सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

 
डॉ. फारूक ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करके करते थक गए हैं,इसके लिए उन्हें राष्ट्र विरोधी भी कहा जाता है। भारत को इस अवसर को बेहतर ढंग से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हम (भारत) जी- 20 की अध्यक्षता करने जा रहे हैं और आशा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने में सफल होंगे। इस युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। 
विज्ञापन


यदि भारत इस संकट का हल निकालने में सफल हो जाता है तो यह पूरी दुनिया के हित में होगा। हमें पड़ोसी देश पाकिस्तान से कश्मीर को लेकर समस्या है। इन कठिनाइयों का समाधान खोजने के प्रयास हो सकते हैं। जी-20 में भारत 200 से अधिक बैठकों की अध्यक्षता करेगा जिसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि को सुरक्षित करना है। जी-20 देश दुनिया की 80 प्रतिशत तक जीडीपी, 75 प्रतिशत तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार और 60 प्रतिशत तक दुनिया की आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से बात तो होगी, कैसे होगी..नहीं पता

फारूक ने कहा, जब मैं पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत करता हूं तो गृह मंत्री कहते हैं कि वह जम्मू कश्मीर के बच्चों से बात करेंगे, लेकिन पाकिस्तान से नहीं। हमारी परेशानी पाकिस्तान के साथ है। अब मैं पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए कहते कहते थक गया हूं क्योंकि मुझे मेरे बयानों पर देशद्रेही करार देते हैं। एक दिन तो पाकिस्तान से बातचीत होगी, लेकिन कैसे होगी मुझे पता नहीं है। 

चुनाव के बारे में सरकार और आयोग तय करेगा

डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की प्रतिदिन गिरफ्तारियां की जा रही हैं। कट्टरता जैसी कोई बात नहीं है हम कम तीव्रता वाले युद्ध लड़ रहे हैं और कोई और रास्ता नहीं है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब होने वाले हैं यह सरकार और चुनाव आयोग का फैसला है। मैं जनता से मिलकर संसद में उनके मुद्दे उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।


जी-20 अर्थव्यवस्थाओं का मंच
जी-20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed