फारूक ने दुआ में मांगी रियासत की खुशहाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन से किडनी प्रत्यारोपण के बाद दिल्ली से श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे नेशनल कान्फ्रेंस के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने रियासत की खुशहाली के लिए दुआ की।
उन्होंने कहा कि राज्य में आम लोगों के फायदे के लिए काम होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर की राजनीति के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
नेकां राज्य में सियासत के सम्मान को कायम रखने के साथ अवाम की भावनाओं के लिए काम जारी रखेगी। इस दौरान पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी फारूक का स्वागत करने पहुंचे थे।
पार्टी पदाधिकारियों को दी नसीहत
डा. फारूक अब्दुल्ला ने कुछ माह पूर्व लंदन में किडनी प्रत्यारोपण कराया था, जिसके बाद दिल्ली में कुछ हफ्ते बिताने के बाद वह श्रीनगर लौटे हैं।
किडनी की समस्या के कारण डा. फारूक लोकसभा और विधानसभा चुनाव से बाहर रहे हैं। श्रीनगर लौटने पर डा. फारूक अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी एजेंडे पर काम करने पर जोर दिया।
इस दौरान उनका स्वागत करने पार्टी से नासिर असलम वानी, जावेद अहमद डार, पीर मोहम्मद अफाक, तनवीर सादिक, सलमान अली सागर, अली मोहम्मद सागर, अब्दुल रहीम राथर, मुबारक गुल, शमीमा फिरदौस आदि पहुंचे।