फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmers took out tractor rally in support of new agricultural laws

नए कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
Farmers took out tractor rally in support of new agricultural laws
रैली निकालते किसान।
दोमाना। नए कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों ने सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। जम्मू जिले के मढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ करीब 3000 किसान पहुंचे थे। रैली गजनसू से शुरू होकर करीब आठ किलोमीटर दूर मंदलीक मैहरा पहुंचकर संपन्न हुई। रैली पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। किसानों ने कहा कि उन्हें मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

सुखनंदन चौधरी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री एमएसपी की खरीद जारी रखना सुनिश्चित कर रहे हैं, तो इन कानूनों के खिलाफ रोना-धोना क्यों। कानूनों में किसानों के खिलाफ कुछ नहीं है। उन्होंने दिल्ली सीमा पर डटे किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। रैली में चौधरी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि एमएसपी का प्रावधान अभी भी है और विपक्षी दल इन कानूनों के खिलाफ किसान समुदाय को मूर्ख बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के वास्तविक शुभचिंतक हैं और मढ़ विधानसभा के किसान नए कानूनों का पूरा समर्थन कर रहे हैं। रैली में भीड़ देखकर इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, एक बार फिर से किसान समुदाय ने विपक्षी दलों को चेतावनी दी है कि वह किसानों को अपने स्वार्थ के लिए गुमराह न करें। इन लोगों ने पिछले 70 वर्षों में जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रैली में मढ़ विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों के सरपंचों और पंचों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कृषक समुदाय और आम लोगों के हित में सभी समान विचारधारा वाले लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों ने निकाली रैली : भाजपा
उधर, भाजपा जिला जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि जिला विकास परिषद सदस्य बलबीर कुमार, हरजीत सिंह सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा मढ़ में भाजपा के नाम पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई है। इस ट्रैक्टर रैली का भाजपा से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रैली का आयोजन उन पदाधिकारियों द्वारा किया गया था, जो औपचारिक आदेशों के तहत पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं। ऐसे में निष्कासित सदस्यों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली मढ़ की जनता को भ्रमित करने के लिए थी। भाजपा की राज्य इकाई या जिला इकाई अथवा मढ़ ब्लॉक की इकाई की ओर से नहीं की गई थी। रैली में भाजपा का कोई नेता शामिल नहीं था। ऐसे में इस ट्रैक्टर रैली का भाजपा से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा का झंडा लेकर मढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान।

भाजपा का झंडा लेकर मढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed