{"_id":"681288885b9a50b88301960a","slug":"farmer-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106098-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आग से जली गेहूं की फसल का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आग से जली गेहूं की फसल का मांगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल के जलने पर किसानों ने फसल के मुआवजे की मांग की है। किसान संदूर सिंह, चनो देवी, राम पाल,रवि सिंह, बहादुर सिंह,जगदीश आदि ने कहा कि उनकी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी।
प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर आग से नष्ट हुई फसल का जायजा भी लिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नही की गई है। उन का कहना था कि गत वर्ष भी उनके चार किसानों की गेहूं की फसल जल गई थी। उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया था। उनका कहना है कि कम से कम किसानों को उन के खर्च की भरपाई की जाए।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि किसानों की आग से जली गेहूं की फसल का उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों का खर्च किया गया धन तो वापस मिले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजपुरा तहसील में एक सप्ताह के दौरान 250 कनाल गेहूं की फसल आग से जल कर राख हो गई थी। स्थानीय तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया था। संवाद