फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Families wishing to return to Kashmir settled abroad should register online

इंतजार खत्म!: कश्मीरी विस्थापितों की वापसी के लिए एक्शन मोड में सरकार, कराएं पंजीकरण

Sun, 25 Jul 2021 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 10:47 AM IST
सार

कश्मीर में आतंकवाद की वजह से 1989-90 के दौरान कश्मीर से करीब 60 हजार परिवार विस्थापित हुए थे। इनमें से 23,000 परिवार जम्मू-कश्मीर के बाहर देश के अन्य हिस्सों या विदेशों में बस गए। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में पंजीकरण के लिए विशेष हिदायत जारी की थी। 

विज्ञापन
Families wishing to return to Kashmir settled abroad should register online
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू समेत देश और विदेशों में बसे कश्मीरी विस्थापित राहत एवं पुनर्वास विभाग के पास अब ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। हाल ही में उप-राज्यपाल ने घाटी वापसी के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीकरण को जरूरी बताते हुए संबंधित विभागों को पंजीकरण व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इस संबंध में विभाग की वेबसाइट पर व्यवस्थ्या कर दी गई है। 

विज्ञापन


राहत एवं पुनर्वास आयुक्त तेज कृष्ण भट का कहना है कि विभाग के पास अभी तक पंजीकृत नहीं हुए कश्मीरी विस्थापित ऑनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करवा सकते हैं। यह व्यवस्था सभी विस्थापित परिवारों के लिए की गई है। 
विज्ञापन


राहत एवं पुनर्वास विभाग में कश्मीरी विस्थापितों के पंजीकरण की वर्तमान स्थिति

  • राहत वर्ग में 21295 परिवारों के 70417 सदस्य पंजीकृत
  • गैर राहत वर्ग में 23179 परिवारों के 84166 सदस्य पंजीकृत
  • कुल मिलाकर 44474 परिवारों के 154583 सदस्य पंजीकृत


धार्मिक आधार पर कश्मीरी विस्थापितों के पंजीकरण की स्थिति

  • हिंदू कश्मीरी विस्थापित परिवार 40055 और इन परिवारों के 135914 सदस्य
  • मुस्लिम कश्मीरी विस्थापित परिवार 2687 और इन परिवारों के 6553 सदस्य
  • सिख कश्मीरी विस्थापित परिवार 1727 और इन परिवारों के 6553 सदस्य

यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed