फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fake registration of 69 passengers for Amarnath Yatra with 4.83 lakhs, case against agent of Muzaffarnagar

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए 4.83 लाख लेकर 69 यात्रियों का फर्जी पंजीकरण, मुजफ्फरनगर के एजेंट पर केस

Fri, 30 Jun 2023 01:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 01:35 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में गड़बड़ी की जानकारी के बाद उपायुक्त अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोश ने यात्रियों से इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को इस बारे में सूचित किया है। 

विज्ञापन
Fake registration of 69 passengers for Amarnath Yatra with 4.83 lakhs, case against agent of Muzaffarnagar
सांबा में अमरनाथ यात्रियों की कागजातों की जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरनाथ यात्रा में भाग लेने के लिए देशभर के श्रद्धालुुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इसी फेहरिस्त में वीरवार को सांबा के चीची माता मंदिर में दोपहर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दो यात्री बसों में 73 लोग पहुंचे। जांच करने पर 69 यात्रियों का पंजीकरण फर्जी निकला, जिनसे 4.83 लाख रुपये लिए गए थे।

विज्ञापन


जिला सूचना विभाग अधिकारी के नेतृत्व में ई-केवाईसी टीम ने सत्यापन करने पर पाया कि अधिकांश तीर्थ यात्रियों के यात्रा परमिट से छेड़छाड़ की गई है। तीर्थ यात्रियों और चालकों से पूछताछ करने पर पता चला कि मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से संचालित होने वाली विकास बस एजेंसी के एजेंट राहुल भारद्वाज ने पंजीकरण के लिए प्रति व्यक्ति 7000 रुपए वसूले थे।
विज्ञापन


इसमें सिर्फ पंजीकरण शुल्क शामिल था। इस तरह से 4.83 लाख रुपये लेकर फर्जी पंजीकरण करवाने के मामले का पटाक्षेप हुआ। पुलिस थाना सांबा में आईपीसी की धारा 420/468 के तहत फर्जी पंजीकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त अभिषेक शर्मा और एसएसपी बेनाम तोश ने खुद मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रियों से इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को भी इस बारे में सूचित किया है। 
 

उनसे अनुरोध किया कि तीर्थ यात्रियों को धोखा देने के लिए जिम्मेदार राहुल भारद्वाज और अन्य लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी कानूनी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed