फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Faisal Shah will serve in his home area, Central Government has given orders

Jammu News: अपने गृह क्षेत्र में सेवाएं देंगे फैजल शाह, केंद्र सरकार ने दिए आदेश

Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Faisal Shah will serve in his home area, Central Government has given orders
जम्मू। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति और फिर से प्रशासनिक सेवा में लौटने वाले बांदीपोरा के फैजल शाह को जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। फैजल शाह वर्ष 2010 के आईएएस टॉपर रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और 2020 में इस पार्टी को भंग करने के बाद इस्तीफा वापस लेने के लिए आवेदन कर दिया। इस आवेदन को केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में मंजूर कर लिया था। इसके बाद उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। अब वह बांदीपोरा में सेवाएं देंगे और यह उनका गृह जिला भी है।
विज्ञापन


फैजल के अलावा केंद्र सरकार ने आठ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति आकांक्षी ब्लॉक में की है। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख में दो आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें अंकिता चक्रवर्ती को किश्तवाड़ के मारवाह, मुश्ताक अहमद को कुलगाम के मंजगाम में, विवेक गुप्ता को पुंछ के मनकोट, सुशांत सूदन को पुलवामा, हरलीन कौर को राजोरी के ख्वास, सुमित सिंह को रामबन के खाड़ी, नितिश सूरी को रियासी के थकरोट, रवि धवन को कारगिल के करसा और हिमांशु गुप्ता को लेह के रुपशो में तैनाती दी गई है। केंद्र सरकार दुर्गम इलाकों के विकास के लिए आकांक्षी ब्लॉक की स्थापना करती है। इसी श्रेणी में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इन ब्लॉक का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed