फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Facility increase in PM Shri School

Jammu News: पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद हाई स्कूल तलवाड़ा की बदली दशा

विज्ञापन
Facility increase in PM Shri School
रियासी का पीएम श्री हाई स्कूल तलवाड़ा। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जोन पौनी के हाई स्कूल तलवाड़ा को इसी शैक्षणिक सत्र में पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी बहुत खुश हैं। स्कूल में दो लैब तैयार की गई हैं। विद्यार्थी दोस्ताना माहौल के बीच शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2014 में रमसा के तहत अपग्रेड होने के बाद स्कूल नई ऊंचाईयों की तरफ जाने को तैयार है।
मौजूदा समय में स्कूल में कुल 350 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए 14 शिक्षक स्कूल में कार्यरत हैं। पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद स्कूल में छात्रों के लिए वोकेशनल लैब के साथ ही साइंस लैब को तैयार किया गया है ताकि छात्र इसका लाभ उठा सकें। इसके अलावा एकांत में बैठ कर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। छोटे बच्चों के लिए किंडरगार्टन तैयार कर उसमें खेल का समान रखा गया है ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी शामिल हों।
विज्ञापन

स्कूल के भीतर एक मैदान तैयार कर उसमें विभिन्न खेलकूद की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। स्कूल के शिक्षक आरिफ के मुताबिक छात्रों को दोस्ताना माहौल के बीच शिक्षा दी जा रही है। हाल ही में स्कूल की छात्राओं ने रियासी में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। हेडमास्टर नंद कुमार के मुताबिक स्कूल में ज्यादा से ज्यादा बच्चे दाखिला लें, इस पर भी विशेष काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed