फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   facility

Jammu News: जेयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्र घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे डिग्री

विज्ञापन
facility
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय से डिग्री, अंक तलिका या अन्य दस्तावेज हासिल करने के लिए अभ्यर्थी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। इसके लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने www.coeju.com वेबसाइट में विकल्प दिया है। जिस पर विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों के साथ दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में पढ़ाई कर चुके या शिक्षारत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद डिग्री, अंक तालिका, प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट मार्क्सशीट आदि विकल्प आएंगे। इस पर दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने का विकल्प दिया गया है। यह औपचारिकता पूरी करने के बाद अभ्यर्थी दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने का स्टेटस देख सकेंगे। फार्म सबमिट होने के बाद आवेदन पत्र की प्रतिलिपि का प्रिंट निकालकर अपने पास रख सकेंगे। कुछ ही दिनों में उनके दस्तावेज विश्वविद्यालय में तैयार किए जाएंगे, जिन्हें उनके घर में डाक के माध्यम से भेजा जाएगा। ऑफलाइन मोड से भी विश्वविद्यालय में छात्र दस्तावेज हासिल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजीव जैन ने कहा कि कोरोना के चलते व्यवस्था शुरू की गई थी, जिसे जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले दस्तावेजों में कोई त्रुटी होती थी तो अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में आकर संबंधित अनुभागों में घूमना पड़ता है। तभी समस्या का समाधान निकल पाता था। अब इस व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed