फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eye flu

Jammu News: बच्चों के बाद अभिभावक आए आई फ्लू की चपेट में

विज्ञापन
eye flu
सांबा। जिले में आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आंखों की बीमारी आई फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है। पहले यह बीमारी स्कूलों में छोटे बच्चों को हो रही थी। उसके बाद बच्चों के अभिभावक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आंखों के लिए दवा भी अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध नहीं हो रही है। मरीज को निजी दवा की दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी रजनी, नेहा प्रशोतम आदि ने बताया कि वे निजी दवा की दुकानों से ही दवा खरीद कर उपचार कर रहे हैं। उनके अनुसार उनके रिश्तेदार अस्पताल में गए थे। दवा नहीं होने पर उन्होंने भी बाजार से खरीदी थी। निजी दवा दुकानों पर भी मामले बढ़ रहे हैं। नेत्र चिकित्सक डॉ. चंद रश्मि गुप्ता और डॉ. रजनी गुप्ता के अनुसार आई फ्लू बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। केवल उपचार के साथ सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

यह सावधानी बरतें
अपने हाथ बार बार साबुन से साफ करें
दिन में तीन व चार बार दवा का प्रयोग करें
अपना तौलिया अलग रखें
क्या नहीं करना है
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं
मरीज को धूप में न जानें दें
आंख को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed